Haryana Bhavantar Bharpai Yojana Apply | हरियाणा भावांतर भरपाई योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | भावांतर भरपाई योजना पंजीकरण स्टेटस | Bhavantar Bharpai Yojana Haryana In Hindi
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा राज्य के किसानो को उनकी फसलों की सही कीमत प्रदान करने के लिए हरियाणा भावांतर भरपाई योजना 2022 को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानो को अपनी फसल मंडी में बेचने पर कम कीमत मिलती है अर्थात किसानो को नुकसान होता है उसकी भरपाई राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। इस योजना के तहत किसानों को कृषि में विविधता लाने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। तो चलिए आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से Haryana Bhavantar Bharpai Yojana 2022 से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया ,पात्रता ,दस्तावेज़ व दिशानिर्देश आदि आपके साथ साझा करने जा रहे है इस योजना की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
Page Contents
- 1 Haryana Bhavantar Bharpai Yojana 2022
- 1.1 बाजरे की फसल को शामिल किया जाएगा हरियाणा भावांतर भरपाई योजना में
- 1.2 2 लाख 71 हजार किसानों ने किया बाजरे के लिए पंजीकरण
- 1.3 योजना के अंतर्गत पहले चरण में शामिल फसलें
- 1.4 भावांतर भरपाई योजना 2022 में पंजीकरण करने के दिशा निर्देश
- 1.5 हरियाणा भावांतर भरपाई योजना 2022 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?
- 1.6 प्रोत्साहन प्राप्त करने की प्रक्रिया
- 1.7 पंजीकृत किसानो का विवरण कैसे देखे ?
Haryana Bhavantar Bharpai Yojana 2022
यह योजना हरियाणा सरकार की एक अनूठी योजना है। राज्य के जो किसान अपनी फसल जैसे सब्जिया ,फलो आदि को बाजार में बेचते है लेकिन उन्हें अपनी फसल बेचने पर उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है उन किसानो को राज्य सरकार द्वारा फसल का या तो मुआवजा या फिर फसल की कम कीमत की उचित भरपाई के रूप में प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जाएगी । जिससे किसानो को उनकी फसल का सही मूल्य मिल सके। राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस Haryana Bhavantar Bharpai Yojana 2021 के अंतर्गत सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहते है तो उन्हें योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद ही राज्य के किसान इस योजना का लाभ उठा सकते है।
बाजरे की फसल को शामिल किया जाएगा हरियाणा भावांतर भरपाई योजना में
हरियाणा सरकार द्वारा बाजरे की फसल को भी भावांतर भरपाई योजना में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। इस खरीफ सीजन से यह निर्णय लागू किया जाएगा। बाजरे की फसल पर भावांतरण प्रदान करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बनेगा। बाजरे की औसतन बाजार भाव एवं एमएसपी के अंतर को भावांतर माना जाएगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। पंजीकरण होने के पश्चात किसानों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के पश्चात किसानों को औसतन उपज पर ₹600 प्रति क्विंटल भावांतर प्रदान किया जाएगा। सरकार द्वारा बाजरे के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2250 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 25% उपज सरकारी एजेंसी द्वारा खरीदी जाएगी। यह निर्णय उपज भाव को बनाए रखने के लिए लिया गया है।
2 लाख 71 हजार किसानों ने किया बाजरे के लिए पंजीकरण
मुख्यमंत्री जी के द्वारा यह भी जानकारी प्रदान की गई कि पड़ोसी राज्य राजस्थान एवं पंजाब में बाजरे की कोई भी एमएससी घोषित नहीं की गई है। जिसका तात्पर्य यह है कि उनके द्वारा बाजरे की खरीद नहीं की जाएगी। ऐसे में इन सभी राज्यों का बाजरा हरियाणा में आ सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के किसानों का ही बाजरा खरीदने के लिए भावांतर भरपाई योजना के अंतर्गत बाजरे की फसल को शामिल किया गया है। केवल उन्हीं किसानों की फसल खरीदी जाएगी जो मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत है। खरीफ सीजन 2021 में 2 लाख 71 हजार किसानों ने बाजरे के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है।
इनमें से लगभग 8 लाख 65 हजार एकड़ भूमि पर बाजरा सत्यापित कर दिया गया है। बाजरे की खरीद करने के पश्चात किसानों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से ₹600 प्रति क्विंटल भावांतर औसतन उपज के अनुसार भुगतान किया जाएगा। केवल मेरे फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर सत्यापित किसानों को ही यह भुगतान किया जाएगा।
Haryana Bhavantar Bharpai Yojana 2022 In Highlights
योजना का नाम | हरियाणा भावांतर भरपाई योजना |
इनके द्वारा शुरू की गयी | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | फसलों की उचित कीमत प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | http://hortharyanaschemes.org.in/ |
भावांतर भरपाई योजना 2022 का उद्देश्य
जैसे की आप सभी लोग जानते है हमारे देश कृषि प्रधान देश है जहा पर सबसे ज्यादा खेती की जाती है और बहुत से किसानो का जीवन खेती पर ही निर्भर करता है लेकिन बहुत से ऐसे किसान है जिनको अपनी फसल बाजार में बेचने पर सही पैसे नहीं पाते है जिसे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ता है इसी समस्या को देखते हुए हरियाणा सरकार ने हरियाणा भावांतर भरपाई योजना 2022 को आरभ किया है। इस योजना के ज़रिये हरियाणा के जिन किसानो को अपनी फसल बेचने पर नुकसान हुआ है राज्य सरकार द्वारा उसकी भरपाई करना। जिससे किसानो की आय में वृद्धि होगी। इस योजना के ज़रिये राज्य के किसान अच्छे से आगे खेती कर सकेंगे और अपने और अपने परिवार का भरण पोषण कर सकेंगे। इस योजना के तहत किसानो को फसलों में हुए घाटे को कम करना। यही हरियाणा सरकार का उद्देश्य है।\
योजना के अंतर्गत पहले चरण में शामिल फसलें
क्रं सख्या | फसल का नाम | संरक्षित मूल्य(रुपये प्रति क्विंटल ) | निर्धारित उत्पादन(क्विंटल प्रति एकड़) |
सब्जियां | |||
1. | आलू | 500 | 120 |
2. | प्याज | 650 | 100 |
3. | टमाटर | 500 | 140 |
4. | फूलगोभी | 750 | 100 |
5. | गाजर | 700 | 100 |
6. | मटर | 1100 | 50 |
7. | शिमला मिर्च | 900 | 80 |
8. | बैंगन | 500 | 110 |
9. | भिन्डी | 1050 | 70 |
10. | मिर्च | 950 | 70 |
11. | लौकी | 450 | 110 |
12. | करेला | 1350 | 40 |
13. | हल्दी | 1400 | 80 |
14. | पत्ता गोभी | 650 | 100 |
15. | लहसुन | 2300 | 50 |
16. | मूली | 450 | 100 |
फल | |||
17. | अमरूद | 1300 | 70 |
18. | आम | 1950 | 50 |
19. | किन्नू | 1100 | 104 |
भावांतर भरपाई योजना पंजीकरण समय की अवधि
इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करने की निर्धारित की गयी समय की अवधि की सूची हमने नीचे दी हुई है।
क्रमांक | फसल का नाम | पंजीकरण अवधि | सत्यापन अवधि | सत्यापन इत्यादि के विरुद्ध अपील अवधि | बिक्री अवधि | |
आरंभ तिथि | समापन तिथि | तक | तक | दौरान | ||
1. | आलू | 15 सितंबर | 31 अक्तूबर | 30 नवम्बर | 15 दिसम्बर | 1 दिसम्बर – 31 मार्च |
2. | प्याज | 15 दिसम्बर | 15 फरवरी | 15 मार्च | 25 मार्च | 1 अप्रैल – 31 मई |
3. | टमाटर | 15 दिसम्बर | 15 फरवरी | 15 मार्च | 25 मार्च | 1 अप्रैल- 15 जून |
4. | फूलगोभी | 15 सितंबर | 31 अक्तूबर | 30 नवम्बर | 15 दिसम्बर | 1 दिसम्बर – 31 मार्च |
5. | किन्नू | 1 सितंबर | 30 नवम्बर | 15 दिसम्बर | 31 दिसम्बर | 1 दिसम्बर – 28 फरवरी |
6. | गाजर | 1 अक्तूबर | 30 नवम्बर | 15 दिसम्बर | 31 दिसम्बर | 1 दिसम्बर – 28 फरवरी |
7. | मटर | 1 अक्तूबर | 30 नवम्बर | 15 दिसम्बर | 31 दिसम्बर | 1 दिसम्बर – 28 फरवरी |
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना 2022 के लाभ
- इस योजना का लाभ हरियाणा राज्य के किसानो को ही प्रदान किया जायेगा।
- राज्य के जिन किसानो को अपनी फसल को बाजार में बेचने पर कम कीमत मिली है। राज्य सरकार उन किसानो को फसल में हुए घाटे को कम करने के लिए भावांतर भरपाई योजना हरियाणा 2022 के तहत मुहावजा के रूप में प्रोत्साहन धनराशि प्रदान करेगी।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए राज्य के किसानो को इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- राज्य के किसानो का अपना बैंक अकाउंट खुला होना चाहिए तथा बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- Haryana Bhavantar Bharpai Yojana 2022 के जरिये किसानों को कृषि में विविधता लाने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। भावांतर भरपाई योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने 10 फसलों को शामिल किया है। जैसे टमाटर, आलू, प्याज, फूलगोभी, किन्नू, गाजर, मटर, अमरूद, शिमला मिर्च, बैंगन आदि। इन फसलों का समर्थन मूल्य किसानो को प्रदान किया जायेगा।
- इस योजना के तहत लाभार्थी को आवेदन करने की सुनिश्चित की गयी अवधि के दौरान ई-पोर्टल पर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करना होगा। अगर आप समय से इस योजना के तहत आवेदन नहीं कर सके तो वह इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि के लिए पात्र नहीं होगा।
- उत्पादक को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की मंडियों में निर्धारित बिक्री अवधि के दौरान अपनी उपज की बिक्री सुनिश्चित करनी होती है।
- इस योजना के तहत, उत्पादक को प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए अपने उत्पाद को बेचने पर “जे” फॉर्म लेना अनिवार्य होगा।
योजना में शामिल की गयी फसलों की सूची
फसल का नाम | समर्थन मूल्य रुपये प्रति क्विंटल में) | अनुसूचित उत्पादन (क्विंटल / एकड़) |
आलू | 500 | 120 |
प्याज | 600 | 100 |
टमाटर | 500 | 140 |
फूलगोभी | 600 | 100 |
किन्नू | 1100 | 104 |
गाजर | 700 | 100 |
मटर | 1100 | 50 |
अमरूद | ||
शिमला मिर्च | ||
बैंगन |
भावांतर भरपाई योजना 2022 में पंजीकरण करने के दिशा निर्देश
- इस योजना के तहत किसानो को बुवाई अवधि के दौरान बागवानी एक्सपोजर (बीबीवाई) ई-पोर्टल के माध्यम से मार्केटिंग बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना ज़रूरी है।
- प्रमाणित क्षेत्र से असंतुष्ट होने पर किसान द्वारा अपील दायर करने का प्रावधान।
- निर्माता का नि: शुल्क पंजीकरण।
- इस योजना के तहत पंजीकरण केवल सुनिश्चित की गयी अवधि के दौरान खुला रहेगा।
- Haryana Bhavantar Bharpai Yojana 2022 के अंतर्गत पंजीकरण की सुविधा सर्व सेवा केंद्र / ई-दिशा केंद्र / विपणन बोर्ड / बागवानी विभाग / कृषि विभाग और इंटरनेट कियोस्क पर उपलब्ध होगी।
- इस योजना में पंजीकरण , सत्यापन , अपील जारी करना, बिक्री अवधि नीचे दी गयी तरीके के अंदर ही मान्य होगा।
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना 2022 के दस्तावेज़ (पात्रता )
- इस योजना के तहत केवल हरियाणा राज्य के किसानो को ही पात्र माना जायेगा।
- आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक का आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- फसलों का विवरण
- बीज वाली फसल का वर्णन
- बैंक अकाउंट पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
हरियाणा भावांतर भरपाई योजना 2022 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?
राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन धनराशि प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे ?
- सर्वप्रथम आवेदक को योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- इस होम पेज पर आपको किसान पटल का सेक्शन दिखाई देगा। आपको इस सेक्शन के नीचे किसान पंजीकरण करे का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन दिखाई देगा। आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे किसान का स्थान , किसान का विवरण , भूमि का विवरण ,बैंक का विवरण आदि भरनी होगी।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको सेव के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपने सभी दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा और फिर सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आपका पंजीकरण पूरा हो जायेगा।
प्रोत्साहन प्राप्त करने की प्रक्रिया
- प्रोत्साहन प्राप्त करने के लिए जे फॉर्म पर बिक्री करना अनिवार्य है।
- बिक्री करने के उपरांत बिक्री का विवरण बी बी वाइ ई पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
- यह सुविधा प्रत्येक संबंधित मार्केट कमेटी के कार्यालय में उपलब्ध होगी।
- यदि थोक मूल्य सुनिश्चित मूल्य से कम होता है तो भावांतर की भरपाई किसान को की जाएगी।
- प्रोत्साहन की राशि जे फॉर्म पर बिक्री तथा निर्धारित उत्पादन प्रति एकड़ के भाव के अंतर से गुणा करने पर दे होगी।
- बिक्री के 15 दिन की अवधि के अंदर प्रोत्साहन राशि किसान के आधार लिंक खाते में वितरित कर दी जाएगी।
- औसतन दैनिक थोक मूल्य मूल्य मंडी बोर्ड द्वारा चिन्हित की गई मंडियों के दैनिक भाव के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।
पंजीकृत किसानो का विवरण कैसे देखे ?
- सबसे पहले आपको योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको नीचे किसानो का विवरण का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको एक किसान का विवरण देखने के लिए एक फॉर्म दिखाई देगा आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे फार्मर क्रमांक या मोबाइल नंबर या आधार कार्ड नंबर आदि भरनी होगी।
- इसके बाद आपको Go के बटन पर क्लिक करना होगा। Go के बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगले पेज पर किसान का विवरण का जायेगा।