(आवेदन फॉर्म) हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड 2022: अप्लाई ऑनलाइन, एप्लीकेशन फॉर्म

HP Ration Card अप्लाई ऑनलाइन और हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड आवेदन की स्थिति, लॉगिन प्रक्रिया व लाभ देखे एवं एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करे

हमारे देश में कई नागरिक ऐसे हैं जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राशन नहीं खरीद पाते हैं। ऐसे सभी नागरिकों के लिए सरकार द्वारा राशन कार्ड प्रदान किया जाता है। राशन कार्ड के माध्यम से नागरिकों द्वारा कम दामों पर राशन खरीदा जा सकता है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भी हिमाचल प्रदेश के नागरिकों के लिए हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड प्रदान किया जाता है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि HP Ration Card क्या है?, इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, विशेषताएं, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तों यदि आप इस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड 2022

HP Ration Card हिमाचल प्रदेश की खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदान किया जाता है। राशन कार्ड के माध्यम से देश के नागरिक खाद्य पदार्थ जैसे कि गेहूं, चावल, दाल, चीनी आदि रियायती दरों पर खरीद सकते हैं। इस कार्ड का लाभ परिवार के सभी सदस्यों को प्रदान किया जाता है। नागरिकों द्वारा समय-समय पर राशन कार्ड में संशोधन भी किए जाते हैं। कई बार शादी होने की स्थिति में या बच्चे का जन्म होने की स्थिति में राशन कार्ड में नाम जोड़े जाते हैं तथा कई बार किसी की मृत्यु होने की स्थिति में राशन कार्ड से नाम डिलीट किए जाते हैं।

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट

HP Ration Card Online Apply

सरकार द्वारा राशन कार्ड बनवाने, नाम जोड़ने तथा नाम हटाने की प्रक्रिया ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्रदान की जाती है। HP Ration Card को कई सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस कार्ड को एक पहचान पत्र के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह कार्ड प्रत्येक नागरिक के पास होना बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आप भी हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द आवेदन करना होगा।

Key Highlights Of Himachal Pradesh Ration Card 2022

योजना का नाम हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड
किस ने लांच की हिमाचल प्रदेश सरकार
लाभार्थी हिमाचल प्रदेश के नागरिक
उद्देश्य कम दामों पर सरकार द्वारा राशन उपलब्ध करवाना।
आधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें
साल 2022

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड का उद्देश्य

एचपी राशन कार्ड का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को खाद्य पदार्थ जैसे कि चावल, चीनी, गेहूं आदि रियायती दरों पर उपलब्ध करवाना है। वह सभी नागरिक जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राशन नहीं खरीद सकते थे अब वह राशन कार्ड के माध्यम से कम दामों पर राशन खरीद सकेंगे। इससे उनकी आर्थिक स्थिति एवं जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। HP Ration Card के माध्यम से प्रदेश के गरीब नागरिकों को जीवन यापन करने में भी मदद प्राप्त होगी। यह कार्ड प्राप्त करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत सचिव या पंचायत सहायक से संपर्क किया जा सकता है एवं शहरी क्षेत्र में खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

एक देश एक राशन कार्ड योजना 

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड के प्रकार

सरकार द्वारा HP Ration Card को तीन प्रकारों में विभाजित किया गया है जो कि कुछ इस प्रकार हैं:

  • बीपीएल राशन कार्ड: राज्य के वह सभी नागरिक जो आर्थिक रूप से गरीब है और जिनके पास कोई जमीन नहीं है उन्हें बीपीएल राशन कार्ड प्रदान किया जाता है। बीपीएल राशन कार्ड पर ₹3 प्रति किलो की दर से 35 किलो प्रतिमाह राशन प्रदान किया जाता है।
  • अंत्योदय राशन कार्ड: अंत्योदय राशन कार्ड उन नागरिकों को प्रदान किया जाता है जो बहुत गरीब है और जिनकी आय का कोई स्थिर साधन नहीं है। अंत्योदय राशन कार्ड के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को बेहद कम दाम पर राशन उपलब्ध करवाया जाता है।
  • एपीएल राशन कार्ड: एपीएल राशन कार्ड उन नागरिकों को प्रदान किया जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करते हैं। ज्यादातर एपीएल राशन कार्ड धारक राशन कार्ड का उपयोग पहचान के प्रमाण के तौर पर ही करते हैं।

Himachal Pradesh Ration Card Fees

राशन कार्ड फीस
नया राशन कार्ड ₹5
डुप्लीकेट राशन कार्ड ₹5

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड के लिए कहां से आवेदन करें?

शहरी क्षेत्र खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी/इंस्पेक्टर, FCS&CA
ग्रामीण क्षेत्र पंचायत सचिव/पंचायत सहायक

एचपी राशन कार्ड के लाभ तथा विशेषताएं

  • Himachal Pradesh Ration Card हिमाचल प्रदेश के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • राशन कार्ड के माध्यम से खाद्य पदार्थ जैसे कि गेहूं, चावल, दाल, चीनी आदि रियायती दरों पर खरीदा जा सकता है।
  • इस कार्ड का लाभ परिवार के सभी सदस्यों द्वारा उठाया जा सकता है।
  • समय-समय पर नागरिकों द्वारा राशन कार्ड में संशोधन भी किए जाते हैं।
  • राशन कार्ड का उपयोग कई सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए भी किया जाता है।
  • इस कार्ड को पहचान के प्रमाण के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • यदि आप भी राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द आवेदन करना होगा।
  • हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड को तीन प्रकारों में विभाजित किया गया है। जो कि बीपीएल राशन कार्ड, एपीएल राशन कार्ड तथा अंत्योदय राशन कार्ड है।
  • राशन कार्ड का उपयोग वोटर आईडी बनवाने के लिए भी किया जाता है।

Free Ration Card

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड के लिए पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आवेदक हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • बिजली के बिल की रसीद
  • बैंक खाता विवरण
  • राशन कार्ड में नए सदस्य को जोड़ने के लिए शादी की स्थिति में पिछले राशन कार्ड से डिलीशन सर्टिफिकेट एवं बच्चे की जन्म की स्थिति में बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आप हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड
हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड
  • इसके पश्चात आपको फूड, सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट के सेक्शन में जाना होगा।
  • अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म फॉर राशन कार्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
HP Ration Card Form
  • इसके पश्चात पीडीएफ फॉर्मेट में आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल कर आएगा।
  • अब आपको सप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकालना होगा।
  • इसके पश्चात आपको एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसा कि आपका नाम, घर का पता, श्रेणी डिपो कोड, वितरण के क्षेत्र में आने का कारण, राष्ट्रीयता आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको आवेदन पत्र से सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अटैच करने होंगे।
  • इसके पश्चात आपको यह आवेदन पत्र संबंधित विभाग में जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आप राशन कार्ड के लिए आवेदन कर पाएंगे।

पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको डिपार्टमेंट ऑफ फूड, सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको क्लिक हियर टू लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
पोर्टल पर लॉगइन
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको यूजर आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप लॉगिन कर पाएंगे।

फेयर प्राइस शॉप खोलने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड
HP Ration Card
  • उसके बाद आपके सामने आवेदन पत्र पीडीएफ फॉर्मेट में फुल कर आएगा।
  • आपको इस आवेदन पत्र को डाउनलोड करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको आवेदन पत्र का प्रिंट निकालना होगा।
  • अब आप को आवेदन पत्र में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करनी होगी।
  • इसके पश्चात आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • अब आपको यह फॉर्म संबंधित विभाग में जमा करना होगा।

अपनी फेयर प्राइस शॉप जानने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको डिपार्टमेंट ऑफ फूड, सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको नो योर फेयर प्राइस शॉप के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अपनी फेयर प्राइस शॉप
  • अब आपको फाइंड ए फेयर प्राइस शॉप के निकल पर क्लिक करना होगा |
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • आपको इस पेज पर पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

एप्लीकेशन स्टेटस ट्रैक करने की प्रक्रिया

HP Ration Card एप्लीकेशन स्टेटस ट्रैक
  • अब आपको सर्विस का नाम तथा एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप एप्लीकेशन स्टेटस ट्रैक कर पाएंगे।

ग्रीवेंस दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको डिपार्टमेंट ऑफ फूड, सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको ग्रीवेंस/कंप्लेंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड
ग्रीवेंस दर्ज
  • इसके पश्चात आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल कर आएगा।
  • आपको एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, कैटेगरी, परमानेंट ऐड्रेस, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सबमिट एप्लीकेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप ग्राइवेंस दर्ज कर पाएंगे।

ग्रीवेंस स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया

HP Ration Card ग्रीवेंस स्टेटस चेक
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल पर आएगा।
  • इस पेज पर आपको अपने एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको व्यू स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • ग्रीवेंस स्टेटस आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगा।

सभी महत्वपूर्ण फॉर्म डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको डिपार्टमेंट ऑफ फूड, सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको डाउनलोडेबल फॉर्म्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
महत्वपूर्ण फॉर्म डाउनलोड
  • इसके पश्चात आपके सामने सभी फॉर्म्स की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • आपको इस सूची में से अपनी आवश्यकता अनुसार फॉर्म के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने पीडीएफ फॉर्मेट में फॉर्म खुल कर आ जाएगा।
  • अब आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फॉर्म आपकी डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा।

फीडबैक देने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको डिपार्टमेंट ऑफ फूड, सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको फीडबैक के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने फीडबैक फॉर्म खुलकर आएगा।
HP Ration Card Feedback
  • आपको फीडबैक फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, ईमेल आईडी, कंट्री, फीडबैक आदि दर्ज करना होगा।
  • उसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप फीडबैक दे पाएंगे।

टेलीफोन डायरेक्टरी देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको डिपार्टमेंट ऑफ फूड, सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको टेलिफोन डायरेक्टरी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
टेलीफोन डायरेक्टरी
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आप टेलीफोन डायरेक्टरी देख सकते हैं।

Helpline Number

हमने अपने इस लेख के माध्यम से आपको हिमाचल प्रदेश राशन कार्ड से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 18001808026 तथा 1967 है।

Leave a Comment