NOTE : यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी
दिन के शीर्ष करंट अफेयर्स: 07 फरवरी 2020. तुरंत सभी आवश्यक जानकारी के साथ नवीनतम करेंट अफेयर्स प्राप्त करें, आज के सभी मौजूदा मामलों को जानने के लिए पहले बनें 07 फरवरी 2020 शीर्ष समाचार, प्रमुख मुद्दे, वर्तमान समाचार, राष्ट्रीय वर्तमान समाचारों में महत्वपूर्ण घटनाएं स्पष्ट स्पष्टीकरण के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं और साक्षात्कारों के लिए, अपने आप को नवीनतम करंट अफेयर्स 07 फरवरी 2020 से सुसज्जित करें।

सामयिकी मुख्य समाचार/ NEWS HEADLINES
1. जयपुर को UNESCO विश्व धरोहर प्रमाणपत्र प्रदान किया गया
5 फरवरी को राजस्थान के जयपुर शहर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। यह प्रमाणपत्र यूनेस्को के महानिदेशक ऑड्रे अजूले द्वारा प्रदान किया गया, वे इन दिनों भारत की यात्रा पर आये हैं।
मुख्य बिंदु
इससे पहले राजस्थान के जयपुर शहर को UNESCO ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था, यह घोषणा अज़रबैजान के बाकू में UNESCO के 43वें सत्र में की गयी।
जयपुर की स्थापना सवाई जयसिंह II के संरक्षण में 1727 ईस्वी में की गयी थी। जयपुर अपनी स्थापत्य विरासत और जीवंत संस्कृति के लिए जाना जाता है। इसका शहर नियोजन प्राचीन हिन्दू, मुग़ल तथा समकालीन पाश्चात्य विचारो का संगम है।
Intelligence Heritage Promotion Project
इस प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन यूनेस्को द्वारा राजस्थान के 10 शहरों में किया जा रहा है, इसमें बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर और जैसलमेर इत्यादि शामिल हैं।
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO)
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) संयुक्त राष्ट्र संगठन है, जो दुनिया भर में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को संरक्षित रखने में मदद करता है। यह फ्रांस में स्थित बहु-राष्ट्र एजेंसी है, जिसकी स्थापना वर्ष 1945 में की गयी थी। यह साक्षरता और यौन शिक्षा के साथ-साथ दुनिया भर के देशों में लैंगिक समानता में सुधार को बढ़ावा देता है। यह विश्व धरोहर स्थलों को पहचानने और प्राचीन खंडहर, गांवों और मंदिरों, और ऐतिहासिक स्थलों जैसे सांस्कृतिक और विरासत स्थलों को संरक्षित करने के लिए भी पहचाना जाता है।
2. फ्लिपकार्ट ने ई-कॉमर्स पोर्टल जाबोंग को बंद किया
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने फैशन ई-कॉमर्स पोर्टल जाबोंग को बंद कर दिया है। जाबोंग के ग्राहकों को फ्लिपकार्ट की दूसरी फैशन ई-कॉमर्स वेबसाइट मिन्त्रा पर भेजा जाएगा। वालमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट ने चार वर्ष पहले जाबोंग का अधिग्रहण 70 मिलियन डॉलर में किया था। पिछले कुछ समय से जाबोंग के ग्राहकों की संख्या में कमी आई है।
फ्लिपकार्ट
फ्लिपकार्ट की स्थापना अमेज़न के दो पूर्व कमचारियों सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने 2007 में की थी। आरम्भ में फ्लिपकार्ट पर प्रमुख रूप से पुस्तकें बेचीं जाती थीं। बाद में फ्लिपकार्ट ने इलेक्ट्रॉनिक्स तथा अन्य उत्पाद का विक्रय भी शुरू किया। वर्ष 2017 में भारत की ई-कॉमर्स मार्केट में फ्लिपकार्ट का हिस्सा 39.5% था। फ्लिपकार्ट की मुख्य सब्सिडियरी मिन्त्रा, जाबोंग, फ़ोनपे और ई-कार्ट हैं।
3. हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड और इजराइल के एल्बित सिस्टम्स ने ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किये
DefExpo 2020 के दौरान हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड और इजराइल के एल्बित सिस्टम्स ने ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां गैर-मानवीय हवाई वाहन (UAV) का विकास करेंगी। इस UAV का निर्माण समुद्री तथा थलीय सैन्य ऑपरेशन के लिए किया जाएगा। इन UAV से हेलीकाप्टर की रख-रखाव लागत में कमी आएगी। इन UAV की सहायता से दुर्गम व असुरक्षित इलाकों में निगरानी की जा सकती है।
DefExpo India – 2020
इस चार दिवसीय इवेंट में भारतीय रक्षा उद्योग को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा, इससे निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा। DefExpo India – 2020 की थीम “भारत – रक्षा विनिर्माण का उभरता हुआ हब” है। इस प्रदर्शनी का फोकस रक्षा क्षेत्र का डिजिटल परिवर्तन है। इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश को रक्षा क्षेत्र में निवेश के लिए उपयुक्त स्थान के रूप में प्रस्तुत किया जायेगा। इस DefExpo के द्वारा विदेशी उपकरण निर्माताओं को भारतीय रक्षा उद्योग के साथ मिलकर कार्य करने का मौका मिलेगा, इससे मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा
4. क्रिस्टीना कोच ने कायम किया रिकॉर्ड
अमेरिकी अंतरिक्षयात्री हाल ही अंतिरक्ष से पृथ्वी पर वापस लौटी, उन्होंने महिला वर्ग में अन्तरिक्ष में सर्वाधिक समय बिताने का रिकॉर्ड बनाया है। क्रिस्टीना कोच ने कजाखस्तान में लैंडिंग की। पिछले वर्ष अक्टूबर में उन्होंने जेसिका मेयर के साथ प्रथम महिला स्पेसवाक में हिस्सा लिया था।
अन्तरिक्षयात्री क्रिस्टीना कोच ने महिला वर्ग में अन्तरिक्ष स्टेशन में सबसे अधिक समय व्यतीत करने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने पेग्गी व्हिटसन के रिकॉर्ड को तोड़ा, पेग्गी व्हिटसन ने 2016-17 में 288 दिन तक अन्तरिक्ष स्टेशन में रहने का रिकॉर्ड बनाया था। पुरुष वर्ग में अमेरिका के स्कॉट केली के नाम अन्तरिक्ष स्टेशन में सबसे अधिक दिन व्यतीत करने का रिकॉर्ड है। स्कॉट केली ने 2015-16 में अन्तरिक्ष में 340 दिन व्यतीत किये हैं।
नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन)
नासा अमेरिकी सरकार की स्वतंत्र स्पेस एजेंसी है, इसका गठन 29 जुलाई, 1958 को किया गया था। नासा विश्व की अग्रणी अन्तरिक्ष एजेंसी है इसकी स्थापना में तत्कालीन राष्ट्रपति आइजनहावर का महत्वपूर्ण भूमिका थी। नासा ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण अभियानों पर कार्य किया है। नासा के प्रमुख अन्तरिक्ष अभियान अपोलो, स्काईलैब स्पेस स्टेशन, अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन इत्यादि प्रमुख है।
अंतर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन (ISS)
अंतर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन (ISS) पृथ्वी की निम्न कक्षा में एक आवासीय कृत्रिम उपग्रह है। यह पृथ्वी से 330 से 435 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। यह 92 मिनट में पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरी करता है। यह एक दिन में 15.5 बार पृथ्वी की परिक्रमा करता है। ISS कार्यक्रम पांच अन्तरिक्ष एजेंसियों नासा (अमेरिका), रोसकॉसमॉस (रूस), जाक्सा (जापान), ESA (यूरोप) तथा CSA (कनाडा) का संयुक्त कार्यक्रम है।
5. DRDO ने रोसोबोरोनेक्सपोर्ट रूस के साथ प्रौद्योगिकी विकास अनुबंध पर हस्ताक्षर किए
DRDO की हाई एनर्जी मटेरियल रिसर्च लेबोरेटरी (HEMRL) ने रोसोबोरोनेक्सपोर्ट रूस के साथ प्रौद्योगिकी विकास अनुबंध पर हस्ताक्षर किए । लखनऊ में डेफएक्सपो 2020 के दौरान इस पर हस्ताक्षर किए गए थे। अनुबंध का उद्देश्य मिसाइलों, रॉकेटों और बंदूकों के लिए आवश्यक उच्च ऊर्जा सामग्री के एक स्पेक्ट्रम के विकास के लिए है।